फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 14 May 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके के खड़ेसरी मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के खड़ेसरी मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात मरवटिया गांव निवासी गुलाब यादव व अर्जुन यादव बाइक से बड़हलगंज से घर जा रहे थे। अभी वह खड़ेसरी मोड़ के आगे पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। गुलाब की मौत हो गई। वहीं अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक अर्जुन चला रहा था। ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर से गिरकर युवक की जान गई
सहजनवां। इलाके के ग्राम विड़ार स्थित ईंट भट्ठे पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला सप्तहिया निवासी विशाल चौहान (25) काम करता था। सोमवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्राॅली ईंट खाली कर भट्ठे पर पहुंची तो ट्राॅली को किनारे खड़ा किया जा रहा है। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठा विशाल नीचे गिर गया और ट्राॅली का पहिया ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें