गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट की बैठक शुक्रवार को सर्राफा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने कहा कि भरत-मिलाप रविवार सुबह छह बजे बर्डघाट रामलीला मैदान पर संपन्न होगा। बताया कि शनिवार की रात 12 बजे रामजानकी मंदिर घासीकटरा से भरत मिलाप की शोभायात्रा निकलेगी जो मिर्जापुर लालडिग्गी, मदरसा चौक, बन्धु सिंह पार्क, बसंतपुर, हांसूपुर, राजघाट चुंगी, रामलीला मैदान पर सुबह छह बजे पहुंचेगी, जहां भरत-मिलाप होगा। महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे श्रीराम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। संवाद