फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात ज्योर्तिलिंग का दर्शन कराएगी भारत गौरव विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगी। 17 से 26 नवंबर के बीच इस ट्रेन के श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी लखनऊ, अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में कुल 767 बर्थ होंगे, जिसमें सेकेंड एसी की 49 और थर्ड एसी की 70 सीटें हैं। शेष 648 सीटें स्लीपर क्लास की हैं। 10 दिन और 9 रात की यह धार्मिक यात्रा गोरखापुर स्टेशन से शुरू होगी।
इसके अलावा मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एवं ललितपुर स्टेशन से यह ट्रेन गुजरेगी। श्रद्धालु यात्रियों को नाश्ता एवं दोपहर व रात में शाकाहारी भोजन के अलावा स्टेशन से धार्मिक स्थल तक एसी व नान एसी बसों से भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये होगा किराया
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। अगर बच्चे (5-11 वर्ष) हैं तो उनके लिए 17,850 रुपये प्रति बच्चा किराया होगा।
स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31,800 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30,500 रुपये होगा।
कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42,200 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) पैकेज का मूल्य 40,650 रुपये है।
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

-
इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी
-
गोरखपुर- 8294814463, 8595924273, 8874982530
लखनऊ- 8287930913, 8287930909, 8287930908, 8287930902
कानपुर- 8595924298, 8287930930
प्रयागराज- 859592429, 8287930935
आगरा- 85959 24271, 82879 30917
ग्वालियर- 8595924299
झांसी- 8595924291, 8595924300
मथुरा- 8171606123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें