फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चेहरा सौंदर्यीकरण पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चर्म रोग विभाग की ओर से फर्स्ट फेस स्थेटिक (प्रथम चरण चेहरा सौंदर्यीकरण) पर पहली बार कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने चिकित्सकीय हुनर का सजीव प्रदर्शन किया। कार्यशाला का उद्घाटन एम्स की निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

डाॅ. सतीश रवि ने चेहरा सौंदर्यीकरण पर बताया कि इस प्रक्रिया में किस तरह सावधानी बरतनी चाहिए। मुंबई से आए डाॅ. अभय तलाशी ने फेशियल ऐस्थेटिक बोटाक्स फिलर्स ऐंड थ्रेडिंग पर अहम जानकारी दी। पटना एम्स से आईं प्रो. डाॅ. स्वेतालिना प्रधान ने केमिकल पीलिंग इन डर्मेटोलाजी के बारे में बताया। साथ ही केमिकल पीलिंग प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर डाॅ. आरडी मुखीजा, डाॅ. हरिशंकर जोशी, डाॅ. अनिल गुप्ता, डाॅ. महिमा मित्तल, डाॅ. सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सीनियर रेजिडेंट डाॅ. तन्वी अग्रवाल और डाॅ. आयशा खालिद ने किया। अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. शिवांगी राणा ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें