फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्रिकेट में चल रहा था सट्टे का खेल, बॉल, रन, टॉस और ये भी था फिक्स- बीच मैच में ही उड़ी गिल्ली

Tue, 11 Jun 2024 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसोसिएशन के सचिव का आरोप है कि एक एप की मदद से ऑनलाइन और मैदान पर दोनों ही तरीकों से सट्टा लगाया गया। इंट्री फीस के तौर पर हर टीम से 30 हजार रुपये वसूले गए थे। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ली थीं। सबसे रुपये वसूले गए और बताया कि जीतने पर एक लाख और उप विजेता को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर तीन से पांच जून तक खेले गए इसी टूर्नामेंट पर सवाल उठ रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की आड़ में संचालित एक टूर्नामेंट पर सट्टेबाजी का आरोप लगा है। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर तीन जून से एक टूर्नामेंट शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट को केवल छह मैच कराकर पांच जून को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह का आरोप है कि डाफा बेटिंग एप के जरिए टूर्नामेंट में फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग की जा रही थी। गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने सीएम और यूपीसीएल को पत्र भेजकर इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि प्रतियोगिता को डाफा के बेटिंग एप पर ऑनलाइन प्रसारित किया गया और फिर सट्टा लगाने लगे। इतना ही नहीं मैदान पर भी सट्टा लगाया गया। एक ओवर में पांच व्हाइट फेंके गए। इससे संदेह हुआ तो 35 खिलाड़ी इस दायरे में आए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव का आरोप है कि एक एप की मदद से ऑनलाइन और मैदान पर दोनों ही तरीकों से सट्टा लगाया गया। इंट्री फीस के तौर पर हर टीम से 30 हजार रुपये वसूले गए थे। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ली थीं। सबसे रुपये वसूले गए और बताया कि जीतने पर एक लाख और उप विजेता को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें