फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में लेटाघाट का सुंदरीकरण शुरू

Mon, 08 May 2023 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज में लेटाघाट का सुंदरीकरण शुरू
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास निधि के 1.79 करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण कार्य
बड़हलगंज। नगर के ऐतिहासिक सरयू तट स्थित लेटाघाट के दिन अब बहुरने जा रहे हैं। 1.79 करोड़ रुपये से लेटाघाट का सुंदरीकरण शुरू हो गया है। इसपर लोगों ने खुशी जताई है।
पूर्वांचल विकास निधि के तहत वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक विनय शंकर तिवारी ने दो हिस्सों में 66 लाख रुपये पास कराए थे। टेंडर भी हो चुका था। एक से तीन माह में काम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ। अब 1.79 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 150 मीटर की लंबाई में लेटाघाट का सुंदरीकरण होगा। पहले फेज में 100 मीटर की लंबाई में लेटाघाट के सुंदरीकरण का कार्य आरंभ हो चुका है। घाट पर चारों तरफ पाइलिंग का कार्य जोरशोर से जारी है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बीते पांच मार्च को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई व आर्किटेक्ट के साथ लेटाघाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि 1.79 करोड़ की लागत से लगभग 100 मीटर की लंबाई में लेटाघाट का सुंदरीकरण होना है। कार्य आरंभ हो चुका है। निर्माण कार्य में मानक का पूरा ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर मुक्तिपथ से लेकर हनुमान गढ़ी मंदिर घाट तक का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें