फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते पांच नवंबर की शाम लगभग चार बजे एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, इससे महिला का हाथ टूट गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक पांच नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे उसकी बेटी को गांव के ही निवासी अभिषेक निषाद और उसकी बहन गायत्री निषाद किसी बहाने से अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां अभिषेक ने उसकी बेटी से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचीं तो अभिषेक, उसकी बहन गायत्री और मां गुड्डी देवी ने उन्हें गालियां दीं और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक, गायत्री व गुड्डी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें