फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News : चौकी इंचार्ज की पत्नी और बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 07 Sep 2022 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

Basti News : मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के सिविल लाइंस पुलिस चौकी के प्रभारी रिजवान खां की 32 वर्षीय पत्नी रईसा और 10 वर्षीय बेटे शोएब का खौरहवा स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। एसआई के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। 

विज्ञापन


बगल में खिड़की की तरफ से देखा तो दूसरी तरफ के जंगले के सरिए में नायलान की रस्सी से मां बेटे को लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। ड्यूटी पर बाहर गए रिजवान भी सूचना पाकर पहुंच गए। मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें