फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुर्वेद न्याय व वैशेषिक दर्शन के सिद्धांतों पर आधारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद काॅलेज) में संस्कृत सप्ताह समारोह के पांचवें दिन आयुर्वेद में तर्कशास्त्र विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने कहा कि आयुर्वेद और तर्कशास्त्र की भाषा संस्कृत है। आयुर्वेद भारतीय दर्शन के न्याय और वैशेषिक दर्शन के सिद्धांतों पर आधारित है।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र ने कहा कि तर्कशास्त्र में वर्णित 24 गुण हमारे शरीर और वातावरण के महत्वपूर्ण विषय हैं। वैद्य को आध्यात्मिक होना चाहिए। संचालन कोमल गुप्ता और आभार ज्ञापन आचार्य साध्वी नंदन पांडेय ने किया। इस अवसर पर आयुर्वेद कालेज के शैक्षणिक प्रमुख डॉ. नवीन के., डॉ. प्रज्ञा, डाॅ. शांतिभूषण सहित बीएएमएस प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें