महराजगंज। जिले के बैंक भी पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हो सकेंगे। बैंकों में भारत सरकार की ओर से 10 हजार सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें बैंक में प्रत्येक शाखा को 62 सोलर पैनल लगाने के लिए मिलेंगे।
जानकारी के अनुसार, पीएम सूर्य घर योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। संबंधित बैंकों से इसके लिए दो किलोवाट पर अनुमानित लागत 60,000 रुपये खर्च करने होंगे और अधिकतम अनुदान 3 किलोवाट पर 1,08,000 रुपये का बैंकों से तीन किलोवाट तक का ऋण मात्र 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाएगा।
इसके लिए केवल केवाईसी प्रपत्र, बिजली बिल समेत अन्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी। लीड बैंक प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि 10000 का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। सभी बैंकों के प्रत्येक शाखाओं को 62 सोनल पैनल का लक्ष्य आवंटित किया गया है।