फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंककर्मियों ने क्षेत्रीय और प्रधान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2023 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगे बड़ौदा यूपी बैंक के अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बड़ौदा यूपी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल सोमवार को शुरू हुई। पहले दिन सभी 31 बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ तारामंडल स्थित प्रधान कार्यालय पर कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

वक्ताओं ने कहा कि बैंक में पिछले तीन वर्षों से कोई नई भर्ती नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। इससे ग्राहक सेवा के साथ-साथ बैंक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने (सरप्लस) अधिकारियों को ग्रामीण बैंक में समायोजित कर रहा है, जिससे ग्रामीण बैंकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने राज्य के बाहर मकान बनवाने की सुविधा देने, प्रायोजक बैंक के समान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, बैंक में कार्यरत सफाईकर्मियों के मजदूरी भुगतान के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाई। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा प्रधान कार्यालय मुंबई को संबोधित ज्ञापन बैंक अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित किया गया।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ज्वाइंट फोरम ऑफ बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोंसर्ड ग्रामीण बैंक यूनियन के आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


धरने का संचालन बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्षता सेवानिवृत समिति के जेएन त्रिपाठी ने की। धरने को आरके पांडेय, पीके श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, पवन पांडेय, आशीष मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, रंजन कुमार सिंह, अमित राय, संदीप तिवारी, कैलाश सिंह, सुमित कुमार दास आदि ने भी संबोधित किया।
00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें