गोरखपुर। इंडियन बैंक ने बुधवार को ग्राहक दिवस के अवसर पर सभी शाखाओं में संगोष्ठी का आयोजन कर अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उनसे सुझाव मांगे। विश्वविद्यालय शाखा के प्रांगण में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अंचल प्रबंधक, सतीश कुमार सोनकर (उप महाप्रबंधक) ने ग्राहकों के साथ वार्ता की तथा बदलते परिवेश में डिजिटल बैंकिंग के महत्व तथा उसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राहकों ने भी सेवाओं को और बेहतर बनाने के विषय में अपने सुझाव दिए। संवाद