गोरखपुर। गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन अब नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। 15085, 15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस गोरखपुर से शुक्रवार को और बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार चलेगी। गोरखपुर से ट्रेन सुबह 7:50 बजे रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए अगले दिन शाम 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शनिवार रात 9:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत डिब्बे होंगे।