- सांसद रविकिशन और मुख्य कारखाना प्रबंधक डीके खरे ने बच्चों में वितरित किए पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल म्यूजियम में अमर उजाला के बाल उमंग कार्यक्रम में बुधवार को बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने जब झूला, स्लाइडर और ट्वाय ट्रेन देखा तो उनका रोमांच देखने लायक था। सांसद रवि किशन और रेलवे के प्रमुख मुख्य कारखाना प्रबंधक डीके खरे ने इन होनहारों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि बच्चे जब तरक्की करेंगे तो देश तरक्की करेगा। बच्चों की तरक्की के लिए अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी है। गांव में रहकर पढ़ाई करने वाला भी देश व दुनिया में नाम कर सकता है। सरकार का प्रयास है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और संस्कार मिले। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख कारखाना प्रबंधक, यांत्रिक कारखाना डीके खरे ने कहा कि म्यूजियम भी एक तरह की पाठशाला है, जहां प्रत्यक्ष अनुभव से बच्चे सीख सकते हैं। सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि बच्चों के विकास पर ही समाज और राष्ट्र का विकास निर्भर है। आज बच्चों को शिक्षा के लिए जितना बेहतर माहौल मिल रहा है, इसका फायदा आने वाले दशकों में देश को मिलेगा। बच्चों में अपार प्रतिभा होती है और बाल उमंग जैसे कार्यक्रमों में ही प्रतिभाएं निखरती हैं।
इस दौरान वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान, सांसद प्रतिनिधि पवन दूबे, एसएस एकेडमी के निदेशक कनक हरि अग्रवाल, प्रधानाचार्य निशि अग्रवाल, नीना थापा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप श्रीवास्तव, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महेश कुमार सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, एकेडमी ग्रीन सिटी के डायरेक्टर अरिहंत शाही, अरविंद सिंह, सेफ सोसायटी के ब्रजेश, इंडो ग्लोबल सोशल सोसायटी के शिव शंकर समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
===============================
ये रहे प्रतियोगिताओं के निर्णायक
डॉ. चारुशिला सिंह, डॉ. निशी अग्रवाल, प्रीति सरीन, अमीता दूबे, सुप्रीया अग्रवाल, प्रिंस विश्वकर्मा
इनका रहा सहयोग
रेल म्यूजियम प्रभारी संजय मौर्या, राजकुमार यादव, विनोद कुमार पासवान, हाजी अहमद, अरशद अहमद, रमेंद्र आदि का सहयोग रहा।