फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : 17 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल(रैम्पस) में तीन दिवसीय इण्टर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्धाटन अ
विज्ञापन
नौवीं अंतर विद्यालयी रत्न प्रकाश मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी बैडिमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैंपस) में हुई। प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
पहले दिन खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबलाें में बालिका वर्ग जूनियर में अल्मा मेटर की काजल व रैंपस की सुरभि सिंह, सीनियर वर्ग में अल्मा मेटर की निशिता, आकांक्षा और रैंपस की ऋतु यादव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में सेंट एंथोनी स्कूल के रोजरविली, सरस्वती शिशु मंदिर के शुभम पांडेय, रैंपस के रोशन कुमार, मोईन खान, पिलर्स के शौर्य शुक्ला, सेंट एंथोनी के प्रणव व यूएस एकेडमी के निशांत ने ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी व सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन कोच दिग्विजय यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी क्राइम इंदुप्रभा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रबंधक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय की विनीता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें