विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 30 तक करें आवेदन
महराजगंज। वित्तीय वर्ष 2020-21 में व्यक्तिगत श्रेणी में स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन करने के इच्छुक 15 से 35 वर्ष आयु के लोग 30 अगस्त तक युवा कल्याण विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी में वे ही युवक व युवतियां आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने खेलकूद, सामाजिक, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय स्थापना, जैविक खेती, सौर उर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन, साक्षरता, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति एवं साहित्य, सामुदायिक सेवा, खेल व शैक्षिक उत्कृष्टता, स्मार्ट लर्निंग, पारंपरिक चिकित्सा तथा मानव अधिकारों के विकास को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है। कार्यों का मूल्यांकन एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक के कार्य के आधार पर होगा।