फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज की सीढि़यों और प्लेटफार्म पर भगदड़ से बचें : सौम्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्योहारों पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीपावली एवं छठ के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएम सौम्या माथुर ने स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ओवरब्रिज की सीढि़यों और प्लेटफार्म पर भगदड़ से बचने की अपील की गई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, पूर्वोत्तर रेलवे नागरिक सुरक्षा संगठन आदि से समन्वय बनाकर सुविधाजनक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है। निर्देश दिए गए हैं कि उपरिगामी पुल पर अनावश्यक भीड़ न होने पाए इस बात को ध्यान में रखते हुए टिकट जांच कर्मचारियों, पूछताछ कार्यालयों एवं उद्घोषणा प्रणाली से यात्रियों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लेटफार्मों पर उपरिगामी पुल और सर्कुलेटिंग एरिया में लाइट की व्यवस्था कराई जा रही है। सभी फ्रंट लाइन रेलकर्मियों को कार्य के समय निर्धारित यूनीफार्म तथा नेम प्लेट के साथ कार्य पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-
प्लेटफार्म बदलाव से बच रहा रेल प्रशासन
रेल प्रशासन का यह प्रयास है कि अनावश्यक रूप से गाड़ियों के निर्धारित प्लेटफार्मों का बदलाव न किया जाए। यदि किसी आपातकालीन स्थिति में प्लेटफार्म के बदलाव की आवश्यकता पड़ती है तो यात्रियों को समुचित सूचना समय से दी जा रही है। यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर बुकिंग खिड़कियों पर अधिक दबाव के समय अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। सिक्योरिटी स्कैनर एवं सीसीटीवी कार्यरत रहे, जिससे सुरक्षा निगरानी में चूक न हो, इसके लिए निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें