संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्व. पीपी ओझा स्मारक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-19 पुरुष वर्ग के एकल व युगल का फाइनल मैच खेला गया। एकल में अविरल कुमार यादव ने मो. हुसैन को 7-1 से हराया। वहीं युगल में अविरल और शाश्वत पांडेय की जोड़ी ने मो. मुद्दसिर और हर्षित श्रीवास्तव की जोड़ी को 21-9 और 22-20 से हराया। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा किया गया है।