सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा आयोजित एमपीएल सीजन - 5 का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में एमपीएल सीजन-5 की शुरुआत रविवार को हुई। पहला मुकाबला मां अम्बे एकादश व जेंडर एकादश के मध्य खेला गया। इसमें मां अम्बे एकादश ने 17 रन से जीत दर्ज किया। वहीं एक अन्य मुकाबला सिंघल एकादश व एवेंजर एकादश के बीच खेला गया। इसमें एवेंजर एकादश ने सात विकेट से जीत हासिल किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि सीपीआरओ पंकज सिंह ने की। इस अवसर पर अंकित , अमित, अंकुर, अनुराग, अमित, मयंक आदि मौजूद रहे।