फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोन पे से नंबर लेकर महिला यात्री को अश्लील संदेश भेजा, ऑटो चालक गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 06:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि शनिवार को आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
फोन पे से नंबर लेकर महिला यात्री को अश्लील संदेश भेजा, ऑटो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन पे के जरिये महिला यात्री का नंबर हासिल कर उसे अश्लील संदेश भेजने के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहले फोन कर बातचीत करने की कोशिश की थी। इनकार करने पर अश्लील संदेश भेज दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कैंपियरगंज के बड़का तिलहवा निवासी मंदीप विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंदीप शहर में ऑटो चलाता है। बीते चार जून को रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली एक महिला, उसके ऑटो पर सवार हुई और देवरिया बाईपास के पास उतर गई। उसने ऑटो चालक को 100 का नोट दिया तो मंदीप ने फुटकर न होने की बात कही। इसके बाद महिला ने ऑनलाइन भुगतान की बात कही तो ऑटो चालक ने अपना नंबर देकर उस पर रुपये भेजने को कहा। महिला ने ऑनलाइन रुपये भेज दिए।

इसके बाद महिला के मोबाइल पर ऑटो चालक का फोन आने लगा। महिला ने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन कई बार कॉल आने पर उसने मंदीप को कॉल न करने की नसीहत दी। मंदीप नहीं माना और उसने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो संदेश भेज दिया। तब महिला ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि शनिवार को आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें