फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लगेगी तीन बार हाजिरी

Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर शुरु हुई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब रात में भी छात्राओं और शिक्षिकाओं की हाजिरी लगनी शुरु हो गई है। हाजिरी रात में नौ बजे ऑनलाइन फेस रिकग्निशन के माध्यम से दर्ज हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग से इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है। अब शिक्षकाओं और कर्मचारियों की तीन बार हाजिरी दर्ज होगी।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने बताया कि जिले में 21 कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं, इनमें दो हजार से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय पूरी तरह आवासीय हैं। शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को भी हमेशा वहां रहना होता है। लगातार शिकायतें आ रही थीं कि जिन छात्राओं का घर शहर या आसपास में है, वे रात में चली जाती हैं। शिक्षिकाएं भी घर चली जाती हैं। इसे देखते हुए शिक्षा महानिदेशक ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तीन बार हाजिरी की व्यवस्था को लागू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी हाजिरी
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की तीन बार हाजिरी दर्ज की जा रही है। सबसे पहले सुबह नौ बजे के बाद छात्राओं, शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों के फेस रिकग्निशन के जरिए हाजिरी हो रही है। दोपहर और रात में नौ बजे के बाद भी हाजिरी लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें