गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की देर रात पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने पश्चिम बंगाल की दंपत्ति के साथ लूट की कोशिश की। रात में प्लेटफार्म नंबर 9 पर सिपाही आया और पश्चिम बंगाल की दंपत्ति को प्लेटफार्म 9 पर देखा। इस दौरान सिपाही ने वर्दी का धौंस दिया और दंपत्ति को अपने साथ लेकर बाहर आ गया।
सिपाही ने पहले आरोप लगाया कि उन्होंने कहीं चोरी की है। बार-बार मना करने पर भी नहीं माने। प्लेटफार्म के बाहर ले जाने पर उन्होंने उनकी पिटाई भी की। धर्मशाला के पास भीड़ बढ़ते देख फिर दंपत्ति को छोड़कर फरार हो गया। दंपत्ति ने फोन से मामले की सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।