फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: शोहदों ने घर तक पीछा किया, पिता को थाने से दौड़ाया; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Sun, 25 Jun 2023 01:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के कालीचौरा निवासी आदित्य सोनकर उर्फ गोलू और मच्छरहट्टा निवासी प्रकाश सोनकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बड़हलगंज में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को थाने के पास घेरकर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का मामला सामने आया है। खबर है कि शोहदे पहले तो छात्रा का पीछा करते उसके घर तक पहुंच गए फिर अगले दिन शिकायत करने जा रहे उसके पिता को थाने के पास घेर लिया। उन्हें वहां से दौड़ा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के कालीचौरा निवासी आदित्य सोनकर उर्फ गोलू और मच्छरहट्टा निवासी प्रकाश सोनकर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक 19 वर्षीय युवती के कॉलेज आते-जाते समय शोहदे छेड़खानी करते थे। पहले तो युवती ने इसे नजरअंदाज किया और घरवालों को जानकारी नहीं दी। लेकिन, 20 जून को शोहदे पीछा करते हुए युवती के घर तक पहुंच गए। युवती के पीछे शोहदों को देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र होने लगे। खुद को घिरता देख शोहदे, युवती और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पिता ने लोकलज्जा की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की। अगले दिन 21 जून को शोहदों ने थाने के पास गोला तिराहे पर युवती के पिता को घेर लिया और जान से मारने की कोशिश की। अपनी कार में छिपकर उन्होंने पुलिस को फोन लगाया, तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। फिर थाने पर पहुंचे पिता ने शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें