फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहाना बनाकर घर में घुसा, अकेली युवती से दुष्कर्म की कोशिश- आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है, जबकि उसके पिता बाहर रहते हैं। आरोप है कि पांच मार्च को उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रहमत अली उसके घर आया और बहाना बनाकर घर के भीतर घुस गया। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाला रहमत अली बहाना बनाकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसका गला दबाने की कोशिश की।

विज्ञापन


शोर मचाने पर युवती की मां पहुंचीं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से लखीमपुर खीरी के मितौली मुल्तानपुर का रहने वाला है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है, जबकि उसके पिता बाहर रहते हैं। आरोप है कि पांच मार्च को उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रहमत अली उसके घर आया और बहाना बनाकर घर के भीतर घुस गया।
विज्ञापन


आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। इसी बीच शोर सुनकर पड़ोस में गई उसकी मां दौड़ते हुए घर पहुंच गईं।

मां को आते देख आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां काफी डर गई थीं, जिसके कारण तुरंत शिकायत नहीं कर सकीं। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी और वह अवसाद में रहने लगी थी। मां के समझाने पर उसने हिम्मत जुटाकर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रहमत अली पीड़िता के घर से करीब एक किलोमीटर दूर किराए के मकान में रहता है। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें