फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, तेजाब फेंकने की धमकी- जानिए परिजनों ने क्या किया

Sun, 21 Apr 2024 08:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र मे क्षेत्र एक गांव में मनबढ़ ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी को युवक कई महीने से परेशान कर रहा है। आते-जाते रास्ते में अश्लील हरकत करता है। समझाने पर उसने बेटी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। आरोप है कि बेटी 18 अप्रैल को शौच के लिए गई थी। आरोपी रास्ते में दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। गीडा पुलिस आरोपी चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें