फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग के अपहरण की कोशिश नाकाम, चलती बाइक से कूदी- शरीर पर आई गंभीर चोटें

Sat, 13 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज

सार

पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी किसी काम से गांव के काली माता स्थान गई थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव के अमरनाथ साहनी, सनी साहनी, संदीप साहनी और छट्ठू साहनी ने साजिश के तहत उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर बड़हलगंज की ओर ले जाने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिसंबर की शाम 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की कोशिश हुई। पीड़िता साहस दिखाते हुए आरोपियों की चलती बाइक से कूद गई, उसके हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर अमरनाथ साहनी, सनी साहनी, संदीप साहनी और छट्ठू साहनी के खिलाफ अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी किसी काम से गांव के काली माता स्थान गई थी।

उसी दौरान पड़ोसी गांव के अमरनाथ साहनी, सनी साहनी, संदीप साहनी और छट्ठू साहनी ने साजिश के तहत उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर बड़हलगंज की ओर ले जाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही वह भी अपनी बाइक से आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन


पिड़हनी के पास पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ाते हुए चलती बाइक से कूद गई। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

बड़हलगंज थानाप्रभारी सुनील राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें