फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: चाकू दिखाकर किशोर को अगवा करने की कोशिश, लोगों के विरोध पर भागे तीन युवक

Tue, 13 Oct 2026 11:49 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

आरोपियों के हाथ में चाकू देखकर सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की। लोगों को जुटता देख तीनों युवक किशोर को छोड़कर नारायनपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि रामपुर गौनरिया चौराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने किशोर को रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाते हुए जबरन ले जाने लगे। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों के विरोध को देखते हुए आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। किशोर के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हरखौली गांव निवासी अशोक यादव के मुताबिक, उनका 15 वर्षीय बेटा सचिन शनिवार शाम करीब पांच बजे सामान लेने रामपुर गौनरिया जा रहा था। इसी दौरान चौराहे के पास कबाड़ की दुकान के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने सचिन के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए वह ईंट-भट्ठे की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

इसके बाद तीनों युवक उसे जबरन रामपुर गौनरिया की ओर ले जाने लगे। आरोपियों के हाथ में चाकू देखकर सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की। लोगों को जुटता देख तीनों युवक किशोर को छोड़कर नारायनपुर की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद किशोर के पिता ने रविवार को महुआडीह थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल किशोर को अगवा करने की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की पहचान और मामले में पुलिस की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें