फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करता बदमाश पकड़ा, छह मिनट में पहुंची पीआरवी

Tue, 28 Jan 2020 10:20 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
एटीएम लूटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके में सोमवार की रात एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके साथ के दो अन्य फरार हो गए। गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार को आईडीबीआई बैंक गोरखपुर के शाखा प्रबंधक आशीष अस्थाना की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बाकी दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गुलरिहा के मुगलहा पेट्रोल पंप के पास बजरंगी राय के मकान में स्थित आईडीबीआई बैंक का एटीएम है। सोमवार की देर रात तीन बजे कुछ युवक एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। तभी किसी ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद छह मिनट में ही पीआरवी 3888 के पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिसकर्मी जब एटीएम के अंदर गए तो उसमें युवक मौजूद मिला।

वह एटीएम के आगे का फाइवर निकाल कर अंदर हिस्से को तोड़ने में लगा हुआ था। उसके बाद पीआरवी के पुलिसकर्मी दिग्विजय यादव और सुदर्शन ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान कुशीनगर के अहिरौली के धनहा निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस की सूचना पर सुबह बैंक के अधिकारी और कर्मचारी एटीएम पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह दो और लोगों के साथ वहां आया था। वे ही चोरी का प्रयास कर रहे थे। उसने बताया कि भागने वाले दोनों लोगों के नाम और पता उसे नहीं मालूम है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मनोज राय ने कहा कि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी की भी ली जा रही मदद

पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि फरार होने वाले आरोपितों की पहचान हो सके। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें