फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गए थे अतिक्रमण हटवाने, बच गए नहीं तो शरीर का ये अंग हो जात खराब- जानिेए क्या था पूरा मामला

Wed, 17 Apr 2024 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर स्थित हरपुर बुदहट क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बीते रविवार को सरकारी रास्ता अवरुद्ध कर मकान निर्माण कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। हमले में सोनबरसा पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल पारस कुमार और कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह को गंभीर चोट आई।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों बलवंत सिंह, उमेश सिंह और सतवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा गांव के स्वतंत्र सिंह ने गांव के ही उमेश सिंह पर सरकारी खड़ंजे पर कब्जा करके मकान का निर्माण कराने की शिकायत तहसील में प्रार्थनापत्र देकर की थी। बीते 14 अप्रैल को राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान निर्माण कार्य रोकने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान कब्जा करने वाले व्यक्ति ने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस पर लाठी-डंडा, फावड़ा से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट लगी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस से मारपीट करने के बाद मनबढों ने शिकायतकर्ता के घर पर चढ़कर उसके भतीजे को भी पीटा और पथराव किया।

कांस्टेबल और शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया केस
पुलिस से मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर सोनबरसा पुलिस चौकी के सिपाही सचिन कुमार ने गांव के उमेश प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, सतवंत सिंह, श्वेता सिंह, सरिता देवी, डाली, माधुरी के खिलाफ हरपुर बुदहट थाने में केस दर्ज कराया है।
वहीं, शिकायतकर्ता स्वतंत्र सिंह की तहरीर पर उमेश प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, सतवंत सिंह, श्वेता सिंह, सरिता देवी, डाली, माधुरी पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा आदि का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें