लूटपाट में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बाएं डायना और दाएं अभिषेक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो हैं हिस्ट्रीशटर, एक पर लग चुका है गैंगस्टर
कुशीनगर के प्रेमी युगल से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले रजनीश तिवारी, डायना उर्फ दयाशंकर और अभिषेक राजभर शातिर बदमाश हैं। रजनीश तिवारी पर अयोध्या, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
रजनीश पर बलिया और मऊ जिले में गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसी तरह खारोबार थाने के दोनों हिस्ट्रीशीटर डायना उर्फ दयाशंकर पर 11 और अभिषेक राजभर पर 9 केस खोराबार और एम्स थाने में दर्ज हैं। तीनों अपने पास पुलिस का आई कार्ड रखते थे, जिसके जरिए विनोद वन और कुसम्ही जंगल में घूमने आने वालों से वसूली करते थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया।
सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि विनोद वन में प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में भी दो आराेपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया दिया गया है। आरोपियों पर कई केस पहले से दर्ज हैं, आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।