फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, सिपाही- दरोगा घायल

Thu, 24 Oct 2024 06:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
घायल सिपाही को देखने पहुंचे एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरनामपुर ग्रामसभा के भर्रोहिया टोला में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में प्रशिक्षु दरोगा और सिपाही का सिर फूट गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिसकर्मियों को रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी उत्तरी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल की। मामले में हमला करने के आरोपी परिजनों पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हरनामपुर गांव के भर्रोहिया टोला निवासी राहुल निषाद पर कैंपियरगंज थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज है। बुधवार रात आठ बजे पुलिस उसे गिरफ्तार करने घर पर पुलिस पहुंची।

आरोप है कि वहां परिजनों ने हाथापाई शुरू कर दी। परिजनों ने धावा बोलकर सिपाही अजीत और प्रशिक्षु एसआई सचिन को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक लड़की ने राहुल पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लड़की का कोर्ट में बयान कराने के बाद मछलीगांव पुलिस चौकी की फोर्स के साथ गिरफ्तारी करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। हमला करने वाले परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें