दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्वविद्यालय परिसर की एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) टीम का चयन संपन्न हुआ। यह टीम चार से छह फरवरी तक आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2024-25 में भाग लेगी।
महिला वर्ग में रिया सिंह गौतम, प्रीति चौरसिया, पूनम मौर्या, श्रेया सिंह, अंजनी गोड़, कामना पांडे, अंजनी पाल, प्रियांशी शुक्ला, शालिनी मिश्रा, अनुष्का गुप्ता हैं। वहीं पुरूष वर्ग में अमित गुप्ता, अभिषेक पासवान, समीर शेखर, उदित नारायण पांडे, अच्छेलाल पासवान, अमरजीत कुमार यादव, शिवम गुप्ता, विकास यादव, रामाश्रय भारद्वाज, शिवम यादव, रितेश यादव, आशू कुमार दुबे, अंकित मिश्रा, मंजीत प्रजापति अस्थायी रूप से चयनित खिलाड़ी हैं।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि चयनित टीम के सदस्यों को 28 जनवरी को दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपस्थित होना होगा।