गोरखनाथ थानाक्षेत्र में पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। बेटी ने पिता पर हैवानियत करने के साथ मारपीट कर उसकी आंख खराब करने का भी आरोप लगाया है। गोरखनाथ पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़खानी, मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पिता उसके साथ अश्लील हरकत करता है। सोमवार को भी छेड़खानी करते हुए बात नहीं मानने पर भाई और मां को जान मारने की धमकी देने लगा।
वह अक्सर मौका पाकर उसके साथ गलत हरकत करता है। अश्लील वीडियो भी जबरन दिखाता है और मना करने पर मारता-पिटता है। पिटाई से उसकी आंख खराब हो गई। पहले तो वह पिता की हरकतों को बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब हद पार करने लगा तब मजबूर होकर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता के विरुद्ध केस दर्ज किया है।