फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की सीख: रवि किशन ने कहा-'जब हम सुपरस्टार बने थे...घमंड आ गया था- गरीबी से आए, पैसा पाए; फिर तनि बौराए'

Sun, 12 Jan 2025 01:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

कहा- बिचवा में जब हम नया-नया सुपर स्टार बने थे, तो तनि घमंड आ गया था। गरीबी से आए, पैसा पाए तनि बौराए..तब अचानक एक मंत्र याद आता हम श्नमसान के पास खड़े थे कि सर्वे भी तू..सर्वा भी तू..जीवन भी तू..मृत्यु तू..जब किसी जमाने में हमें घमंड आ चुका था। युवाओं से अपील की मेहनत करें, सफल हों, लेकिन घमंड में कभी न आएं। सबको प्यार करें, सबका सम्मान  करें।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन और भोजपूरी गायक रितेश पांडेय - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन  शनिवार को भोजपुरी नाइट में रितेश पांडेय और राधा श्रीवास्तव ने अपने गीतों से जमकर धमाल मचाया। रितेश ने सांसद रविकिशन संग जैसे ही ‘’भोला बाबा बम भोला बाबा’’ गीत सुनाया तो दर्शक भी गुनगुनाते हुए झूमने लगे। इस दौरान मंच पर सांसद रवि किशन भी थे। उन्होंने युवाओं को सीख दी।

विज्ञापन



अपने अनुभव साझा किए। बताया कि हम मनुष्य हैं। राख मिट्टी के हैं। बताया कि कभी भी घमंड आए तो गुमान नहीं करना चाहिए। कहा- बिचवा में जब हम नया-नया सुपर स्टार बने थे, तो तनि घमंड आ गया था। गरीबी से आए, पैसा पाए तनि बौराए..तब अचानक एक मंत्र याद आता हम श्नमसान के पास खड़े थे कि सर्वे भी तू..सर्वा भी तू..जीवन भी तू..मृत्यु तू..जब किसी जमाने में हमें घमंड आ चुका था।
विज्ञापन


देता तू. लेता तू..सत्य तू असत्य हम, भगवन तू, मनुष्य हम, शिव तू, सुंदर तू, शक्ति तू, सबकुछ तू, मैं कुछ नहीं, भगवन तू, मैं कुछ नहीं, जीवन तू, मैं कुछ नहीं, नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। इसके बाद रितेश ने सांसद रविकिशन संग जैसे ही ‘’भोला बाबा बम भोला बाबा’’ गीत सुनाया तो दर्शक भी गुनगुनाते हुए झूमने लगे।  इसके बाद ‘’गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल रे’’ सुनाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।

सांसद मंच पर चढ़े और फिर रितेश ‘’ओम नम: शिवाय’’ व ‘’भोला बाबा बम भोला बाबा’’ भजन पर सबको नचाया। इसके बाद अपना सुपरहिट गाना ‘’जा ये चंदा ले आव खबरिया’’ सुनाकर विरह का माहौल बनाया। इस गाने के बाद रितेश ने शिवानी सिंह को मंच दिया तो उन्होंने भी लोकगीतों पर श्रोताओं को झुमाया।

इसी बीच धूम-धड़ाके के बीच उत्साहित दर्शक इतने बेकाबू हो गए कि एक-दूसरे पर गिर पड़े। इसके बाद माहाैल बदल गया। कुछ युवाओं ने कर्सियां पटकनी शुरू कर दीं। पुलिस ने सख्ती के साथ भीड़ को नियंत्रित किया। फिर मंच पर रवि किशने युवाओं को संभालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी सब ऑनलाइन लाइव देख रहे हैं। पुलिस को सलाह देते हुए कहा कि देखिए किसी को चोट न लग पाए।

इसके पहले राधा श्रीवास्तव ने ‘’निक लागे टिकुलिया’’ गीत से शुरुआत कर ‘’चटनिया हे सइयां सिलवट पे पीसीं’’ सुनाकर माहौल में भोजपुरी तड़का लगाया। जब ‘’काहे जलेबी के तरसे गोरकी बड़ा मजा रसगुल्ला में’’ सुनाया तो लोग हाथ लहराकर उनका साथ देने लगे। ‘’चलत मुसाफिर मोह लीयो रे पिजड़े वाली मुनिया’’ सुनाकर दर्शकों को झूमा दिया।

इसके बाद इंडियन आइडियल फेम गोरखपुर के आकाश दूबे ने कुछ गीत सुनाकर समा बांधा। नौ बजे के करीब सांसद रवि किशन ने रितेश पांडेय को मंच पर बुलाया। रितेश के आते ही युवा उत्साहित हो गए। रितेश ने पहले भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय किया। ‘’दिल दिया है जां भी देंगे’’ सुनाकर सुरक्षा ड्यूटी पर लगे जवानों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें