संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 और 20 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए गोरखपुर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां दो दिन और चार पालियों में कुल 11,357 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों के नाम और संपर्क नंबर भी उपलब्ध करा दिए हैं। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 नवंबर को पहली पाली में 2,125 और दूसरी पाली में 2,672 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, 20 नवंबर को पहली पाली में सर्वाधिक 3,941 और दूसरी पाली में 2,619 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।