फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के बेलौरा चौराहे पर बृहस्पतिवार को हुई हिंसक घटना में एक मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बरईपार बाजार निवासी राकेश की पत्नी राधिका ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रवि बेलौरा चौराहे पर मीट लेने गया था। वहीं मछली बेचने वाले दुकानदार से उसके बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया और रवि घर लौट आया। लेकिन, दुकानदार अपने छह सहयोगियों के साथ रवि के घर पहुंचा और लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां राधिका ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उस पर भी हमला किया गया और वह भी घायल हुई। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें