जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत विशुनपुर टोला निवासी पुष्पा मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को सुबह करीब 11:00 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लालती मौर्या, खुशी और कलावती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद