गोरखपुर। चीन में होने वाले एशियन गेम्स में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूर्वोत्तर रेलवे के पांच खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की इस उपलब्धि पर नरसा व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। भारतीय कुश्ती टीम के लिए 57 किग्रा भार वर्ग के चयन ट्रॉयल में पूर्वोत्तर रेलवे की मानसी ने विश्व रैंकिंग में प्रथम सरिता मोर को हराकर टीम में जगह बनाई है। नरसा के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि मानसी के अलावा कबड्डी में सुनील व परवेश और एथलेक्टिस में अजय सरोज व प्रियंका गोस्वामी भारतीय टीम में पहले ही जगह बना चुकी हैं। संवाद