अश्वनी बने ग्लोबल यूथ कॉन्क्लेव एशिया पैसिफिक मोंडल यूनाइटेड नेशन 2020 के स्पीकर अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। जनप्रिय बिहार कालोनी, हुमायूपुर निवासी हाइकोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का चयन ग्लोबल यूथ कॉन्क्लेव एशिया पैसिफिक मोंडल यूनाइटेड नेशन 2020 स्पीकर के रूप में हुआ है। अश्वनी दो बार स्काउट एवं गाइड के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अवधेश लाल श्रीवास्तव के पुत्र अश्वनी का सम्बोधन 9 मई को यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव दिखाया जाएगा। नेपाल में आए आपदा में भी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने भारत स्काउट एवं गाइड की टीम की तरफ से जा कर मदद की थी। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मानित किया है। अश्वनी को एशिया पैसिफिक रीजन स्काउट एवं गाइड की ओर से मैसेंजर ऑफ पीस हीरो अवॉर्ड कमिडेशन सर्टिफिकेट फिलीपींस के मनीला शहर में दिया गया था\r। वर्ष 2015 में इन्होने भारत का वर्ल्ड स्काउट जंबूरी जापान में भी प्रतिनिधित्व किया था।