फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे के आशु ने जीता गोल्ड

Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। जयपुर में दो से पांच फरवरी तक आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप-2024 में ग्रीको रोमन स्टाइल में पूर्वोत्तर रेलवे के आशु ने 67 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। रोहित यादव ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अभ्यास करने वाले तीन सब जूनियर हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी सात से 11 फरवरी तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले 38वीं सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नरसा के अध्यक्ष श्रीश चंद्र श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल/सचिव कृष्ण चंद्र सिंह, कुश्ती/सचिव जय प्रकाश सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह और हैंडबॉल कोच अरविंद कुमार यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें