गोरखपुर। ललित कला अकादमी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन 12 से 14 अक्तूबर तक अमृता कला वीथिका में होगा। इसमें करीब 70 से 80 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के ललित कला व संगीत विभाग के डॉ. प्रदीप राजौरिया को प्रदर्शनी का संयोजक बनाया गया है। प्रदर्शनी में शामिल होने के इच्छुक कलाकार 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद अपनी कलाकृतियां पांच अक्तूबर तक जमा करनी होंगी। प्रदर्शनी में अलग-अलग विषयों और शैलियों की चित्रकृतियां दर्शकों के सामने होंगी। कलाकारों को रचनात्मकता प्रस्तुत करने के साथ कला प्रेमियों और साथी कलाकारों से संवाद का अवसर भी देगा।