फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा से आते-जाते छेड़खानी करने के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल करने की भी देता था धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा इलाके में आते-जाते छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की भी धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसकी पहचान गीडा इलाके के नौसड़ निवासी राम कुमार निषाद के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के रहने वाले एक शख्स ने 26 मई को केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 16 साल की किशोरी से घर से स्कूल आते जाते समय वह छेड़खानी करता था। रास्ते में एक दिन उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर कहा कि उसके पास उसका अश्लील वीडियो है, जिसे वायरल कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डरी किशोरी घर जाकर आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें