बड़हलगंज में चिकित्सा अधीक्षक को धमकी देने का आरोपी।
बड़हलगंज। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभम कुमार को बुधवार को अस्पताल परिसर में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुहालजलकर, पंडितपुरा निवासी नीतिश यादव व बड़हलगंज निवासी योगेश यादव के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि अधीक्षक की तहरीर पर दोनों युवकों पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया था। ब्यूरो