चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार,
सिसवा बाजार। तीन अगस्त को सिसवा के नौका टोला वार्ड तीन में दिनेश सोनी के घर में चोरी हुई थी। मंगलवार को कोठीभार पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया। एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि समीर, रिंकू व अर्जुन निवासी नौका टोला को मस्जिद टोला के पास से गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर एलईडी टीवी, चांदी के आभूषण,15 हजार रुपये नकद आदि सामान बरामद हुआ। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।