वंदे मातरम् ट्रेन पर पत्थर मारने वाला गिरफ्तार।
गोरखपुर। लखनऊ से गोरखपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन की खिड़की पर पत्थर चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई है। आरोपी हेमराज रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करता है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है। उधर, शनिवार को न्यू वाशिंग पिट में वंदे भारत का क्षतिग्रस्त शीशा बदल दिया गया।
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटने के मामले की जांच के लिए स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। इस दौरान ट्रेन पर पत्थर चलाते युवक की पहचान हेमराज के रूप में हुई, जो रेलवे स्टेशन पर कुली है। आरपीएफ ने उसे प्लेटफार्म नंबर नौ से गिरफ्तार कर लिया। हेमराज राजस्थान के ग्राम मुठेपुर, थाना टोडाभीम, जिला करौली का रहने वाला है। उसके पास से कुली का कार्य करने के लिए आवंटित बिल्ला भी बरामद हुआ। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि इस मामले में काूननी कार्रवाई की जाएगी।
...
एक माह में तीसरी बार टूटा शीशा
गोरखपुर से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का एक महीने में तीसरी बार शीशा टूटा है। इससे पहले 11 जुलाई को अयोध्या कैंट से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच लखनऊ जा रही ट्रेन पर कुछ लोगों ने पत्थर चला दिया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी पकड़ लिए गए थे। इसके बाद 17 जुलाई को डोमिनगढ़ स्टेशन के पास लखनऊ से गोरखपुर आ रही ट्रेन के कोच ई-वन की खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा क्षतिग्रस्त हुआ था। हालांकि तब अंधेरा होने के चलते आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी।