फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गुलरिया थाने में छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार विजय निषाद
विज्ञापन

विज्ञापन
गुलरिहा। गुलरिहा इलाके के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय निषाद के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल चिलुआताल क्षेत्र में गई थी। इसी गांव में आरोपी विजय निषाद अपनी बहन के वहां रहता था। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब इस बात की जानकारी किशोरी की मां को हुई तो युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें