फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादला के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जून तय की गई है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकाें के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। शैक्षिक सत्र 2023-24 के तहत आवेदन 14 जून की मध्यरात्रि तक होगा। आवेदन एनआईसी के विकसित पोर्टल पर करना होगा। स्थानांतरण सूची 19 से 22 जून के बीच जारी कर होगी।
परिषद द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आवेदन के बाद बीएसए द्वारा शिक्षक-शिक्षिका के अभिलेख का सत्यापन एवं डाटा लाॅक किए जाने की प्रक्रिया 10 से 18 जून की मध्य रात्रि तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 19 से 22 जून तक एनआईसी द्वारा तबादले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को 27 जून से कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन के लिए जिले में नियमित सेवा अवधि शिक्षिका के लिए दो वर्ष और शिक्षक के लिए पांच वर्ष होना अनिवार्य होगा। सेवा अवधि की गणना कार्यरत जिले की तिथि से की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में स्वीकृत पद के सापेक्ष 30 अप्रैल 2023 तक कार्यरत शिक्षकों की संख्या के 10 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक अंतर जनपदीय स्थानांतरण किए जाएंगे। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तबादले की पूरी प्रक्रिया परिषद द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें