गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि एक जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वहीं 10 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 17 जुलाई को होगी। अधिष्ठाता शोध प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर के लिए इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता, अनुसंधान क्षेत्र, चयन प्रक्रिया और उपलब्ध रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रवेश ब्रोशर में दी गई है।