फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री से सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दरबार में पहुंच कर अशोक विश्वकर्मा ने लगाई गुहार
विज्ञापन

- गोला कस्बे में सरकारी डाक बंगला के जमीन पर कब्जा का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोला कस्बे के वार्ड नंबर 18 में सरकारी डाक बंगला की जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराने की मांग मुख्यमंत्री जनता दरबार में की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैमाइश के बाद जमीन चिह्नित होने के बाद भी जिम्मेदार जमीन खाली कराने में हिलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोला कस्बे के वार्ड 18 निवासी अशोक विश्वकर्मा ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि सरकारी डाक बंगला के नाम से जमीन है। इसपर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत एसडीएम गोला सहित अन्य अधिकारियों से की। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाने पर जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जे की जमीन को चिह्नित किया गया। इसके बावजूद अवैध कब्जा अभी बरकरार है। जिम्मेदारों से इसकी शिकायत करने पर वह हिलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें