फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर से ज्यादा खतरनाक है इंसानों का काटना, जरूर लगवाएं एंटी रेबीज इंजेक्शन

Fri, 16 Oct 2020 12:08 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्र, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाते मरीज।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुत्ते, बिल्ली, बंदर के काटने पर ही नहीं, इंसान के काटने पर भी एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर संक्रमण का शिकार होकर गंभीर बीमारी को दावत दे सकते हैं। बीते कुछ महीनों में गोरखपुर जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए करीब 25 लोगों को मारपीट के दौरान दूसरे ने दांत से काट लिया था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अगर कोई इंसान बीमार है, उसे बैक्टीरियल संक्रमण है और उसने दूसरे व्यक्ति को काट लिया तो उसके लार से दूसरा इंसान संक्रमित हो सकता है। कई मामलों में जानवर से ज्यादा इंसानों का काटना खतरनाक है।

इन पांच बीमारियों का डर ज्यादा
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एक इंसान दूसरे को काटता है तो हेपेटाइटिस बी, सी, टिटनेस, रैबीज, एचआईवी और हर्पीज (होठ के आसपास दाने निकल जाना) जैसी बीमारी का डर ज्यादा रहता है। इसके अलावा अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

 
एंटी रेबीज लगवाने से कोई नुकसान नहीं
डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक एंटी रेबीज इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर छह माह तक किसी जानवर या इंसान के काटने का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें